वाराणसी — जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देशानुसार गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय शिवपुर में मतदाता सत्यापन एवं एसआईआर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिवपुर क्षेत्र वार्ड नम्बर नौ के सभी बीएलओ उपस्थित रहे। गुरुवार को ईआरओ अखिलेश यादव के अध्यक्षता में मतदाता सत्यापन व गणना प्रपत्र एसआईआर फार्म बीएलओ द्वारा भरवाया गया। शिविर में शिवपुर व उसके आसपास के मतदाताओं का फार्म भरवाया गया।देर शाम तक 70 फीसदी फ़ार्म भरवाया गया।फार्म भरवाने की अन्तिम तिथि 04 दिसम्बर था। किन्तु कार्य पूर्ण ना होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येन्द्र कुमार द्वारा यह तिथि बढ़ाकर 11 दिसम्बर किया गया।फार्म भरवाने हेतु सभी बीएलओ सक्रिय रहीं।इस शिविर में प्रमुख रूप से बीएलए अंजलि सर्राफ, बी एल ओ गौरव कुमार सिंह, सरोज कुशवाहा, अन्नपूर्णा सेठ, संगीता सिंह, मंजू देवी, मधुबाला शर्मा, बीएलए नीलम चौबे आदि सक्रिय रहीं। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता