वशिष्ठ गोड की रिपोर्ट वाराणसी
वाराणसी। कर्मदेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में कर्मदेश्वर महादेव समिति के तत्वावधान में समाज सेवाको की एक अनुकरणीय मिसाल पेशकी गई। इस अवसर पर समाजसेवी पंकज सिंह डब्लू , मोहन मिश्रा, सोहन मिश्रा, प्रवीन मिश्रा के सहयोग से मिर्जापुर निवासी उमेश उपाध्याय उर्फ राजा भैया, अमरा ग्राम प्रधान महेश प्रजापति सहित अन्य सहयोगियों ने मिलकर निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम के दौरान ठंड से प्रभावित लगभग 300 से अधिक पात्र जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर राहत और खुशी की लहर साफ झलक रही थी। आयोजन के दौरान समिति के सदस्यों ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और इसी भावना के साथ यह कार्य किया गया कर्दमेश्वर महादेव समिति द्वारा केवल कंबल वितरण ही नहीं, बल्कि समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद बहनों की शादी में सहयोग, विभिन्न पुण्य कार्य, तथा भंडारों का आयोजन भी नियमित रूप से किया जाता है। समिति सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव सक्रिय रहती है।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने समिति के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में विशेष रूप से गुड्डू मिश्रा, अभी गिरी, मनीष सिंह कट्टा, शैलेश गिरी, मिश्री लाल गिरी, प्यारे पटेल, राजा राजभर, राकेश कुमार मंत्री, मोनू गिरी, किशन राज पाल, राजू राजभर, विनोद यादव, नानक पटेल, सुधीर पटेल, सर्वेश लाल गिरी, सोनू गिरी, विष्णु प्रजापति सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी