Follow us on

कला और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

Share this post:

BHU में ‘रसिक रविवार’ का भव्य आगाज़: अब हर सप्ताह सजेगी कला की महफ़िल

वाराणसी। कला और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत, बनारस हिंद विश्वविद्यालय (BHU) के संगीत एवं मंच कला संकाय (रीवाकोठी छात्रावास) में अब प्रत्येक सप्ताह ‘रसिक रविवार’ नामक साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

मालवीय म्यूजिक एंड आर्ट फाउंडेशन और राष्ट्रीय कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ 23 नवंबर 2025 को हुआ।

साप्ताहिक संकल्प और मनमोहक प्रस्तुति

कार्यक्रम की शुरुआत में मालवीय म्यूजिक एंड आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश त्रिपाठी और राष्ट्रीय कला मंच के अखिल भारतीय सह समन्वयक (संगीत) की प्रमुख उपस्थिति में यह संकल्प लिया गया कि यह मंच अब प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे निरंतर सक्रिय रहेगा।

उद्घाटन समारोह में युवा कलाकारों ने मनमोहक शास्त्रीय कलाओं का प्रदर्शन किया। इनमें आदित्य शंकर ठाकुर (गायन), महेश सरस्वती (बांसुरी वादन), और अमरेश कुमार (कथक नृत्य) शामिल थे। इन्हें राघव व हिमांशु कुशवाहा (तबला) और ऋतिक शुक्ला (संवादिनी) ने संगत प्रदान की।

कलाकारों का सम्मान –युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से, फाउंडेशन ने घोषणा की है कि इस मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक कलाकार को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों ने कलाकारों और बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। ‘रसिक रविवार’ की यह पहल वाराणसी के सांस्कृतिक परिदृश्य को समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x