Follow us on

कस्बा बाजार स्थित मोहल्ला चौधरी के कंकट घाट से पक्का बलुआ घाट तक गंगा किनारे सड़क निर्माण किया जाना है। उक्त जानकारी पालिका अध्यक्ष ने दी।

Share this post:

जमानियां। कस्बा बाजार स्थित मोहल्ला चौधरी के कंकट घाट से पक्का बलुआ घाट तक गंगा किनारे सड़क निर्माण किया जाना है। उक्त जानकारी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताई। उन्होंने बताया कि कस्बा बाजार में आएदिन जाम से छुटकारा दिलाने के लिए लगभग एक करोड़ की लागत से रोड का निर्माण के लिए पालिका स्तर पर पूरी तैयारी किया जा चुका है। नगर कस्बा बाजार में लोगों के आवाजाही और जाम से निजाद दिलाने एवं विकास के लिए बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया एक अच्छा जनप्रतिनिधि साबित करने के लिए छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान किया जाना अपनी सोच को उजागर करता है। गुप्ता ने कहा कि आवागमन को सुलभ बेहतर बनाने का एक लक्ष्य है। बल्कि गंगा नदी किनारे सड़क निर्माण के लिए बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी मिलती है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य यह है। कि आवागमन के दौरान राहगीरों सहित स्थानीय लोगों को बहुत राहत मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से गंगा किनारे रहने वाले लोगों और स्थानीय व्यापारियों के लिए आवागमन सुगम होगा। बताया जा रहा है। कि विकास पुरुष के रूप में पहचाने जाने वाले नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने एन एच 24 सड़क पटरी स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज से सटे बाउंड्री पर पार्क के साथ जमदग्नि ऋषि की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए तेज गति से कार्य किया जा रहा है। वही कस्बा बाजार चौधरी मोहल्ला स्थित गंगा नदी स्थित कंकट घाट से पक्का बलुआ घाट तक की सड़क निर्माण कराने के लिए शासन को पालिका स्तर पर बजट भेजी जा चुकी है। जैसे ही बजट पालिका को मिलता है। सड़क निर्माण के लिए कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि स्नान घाट होने के साथ कस्बा बाजार सबसे पुरानी बाजार होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन खरीदारी करने के लिए मोटर साइकिल सवार होकर आते जाते है। जिससे बड़े वाहनों के चलते लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। जाम से छुटकारा दिलाने एवं लोगों को आवागमन के दौरान भरपूर सुविधाएं मिले। इसके लिए सड़क का निर्माण किया जाना सुनिश्चित है। इसके लिए लागत लगभग एक करोड़ जिसमें रौशनी के लिए लाइट की व्यवस्था होगी। पालिका अध्यक्ष ने एक अनोखा सड़क निर्माण के लिए अथक प्रयासरत है।पहली बार पालिका अध्यक्ष के द्वारा गंगा नदी किनार आवाजाही के लिए चौधरी मोहल्ला कंकड़ घाट से लेकर पक्का बलुआ घाट तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह अनोखा रास्ता होगी। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights