Follow us on

कस्बा में पैदल गश्त लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया

जमानियां। कोतवाली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुधवार रात पैदल गश्त की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर मय पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है। लोगों से आपात स्थिति में 112 पर सूचना देने की अपील की गई। कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बुधवार की रात पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को नियमित रात्रिकालीन पेट्रोलिंग और बाजारों में सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दें। उक्त मौके पर सुधीर शुक्ला, रतन कुमार सरोज, अभय तिवारी, दुर्गेश तिवारी, आलोक तिवारी सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights