सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। कोतवाली परिसर स्थित मीटिंग हॉल में शनिवार को कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर संभ्रांत लोगों के अलावा धर्मगुरुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। यह बैठक एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया गया है। मीटिंग में मौजूद संभ्रांत लोगों के साथ कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर संवाद के माध्यम से कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के साथ संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करना और अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही करने की बातें कही गई। नागर ने लोगों से कावड़ यात्रा को सकुशल शांतिपूर्ण सौहार्द वातावरण में निकालने की अपील किया। ताकि लोगों में सांप्रदायिक सौहार्द के साथ क्षेत्र में शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने में सभी वर्गों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है। कोतवाली प्रभारी रामसजन नागर ने बताया कि यातायात प्रबंधन के लिए कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्गों पर सुचारु यातायात के लिए रूट डायवर्जन या भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। डीजे और लाउडस्पीकर सुप्रीम कोर्ट और शासन के दिशानिर्देशों के अनुसार डीजे की ध्वनि सीमा और समय-सीमा का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि मूलभूत सुविधाओं के साथ कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य सड़क मार्गों की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा (फर्स्ट-एड कैंप) और निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित रहेगा। कांवड़ यात्रा के संबंध में सुरक्षा और प्रशासनिक दिशानिर्देशों का सभी को पालन करना होगा। अन्यथा पुलिस प्रशासन अपने स्तर पर कार्यवाही करने लिए मजबूर रहेगी।