वाराणसी कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट कार्यक्रम नियोजन, आयोजन एवं दस्तावेजीकरण पर दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोज मां फूला देवी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान पांती अम्बेडकरनगर में आयोजित हुआ। जहां पर 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भागीदारी किया। किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित प्रशिक्षण को सम्बोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि महिलाओं किशोरियों बच्चों के सशक्तिकरण के लिए कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाना इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है प्रशिक्षक श्री अमरनाथ चौधरी ने लोगों को नियोजन के मुख्य तथ्य, कार्यक्रम की आवश्यकता के प्रकार स्वाट एनालिसिस नियोजन के तत्व नियोजन की रणनीति कार्यक्रम की तैयारी कार्यक्रम के चरण दस्तावेजीकरण पर चर्चा प्रतिवेदन पर चर्चा किशोरी बालिकाओं की सामाजिक आर्थिक स्थिति किशोरियों की समस्याएं किशोरियों के पारिवारिक मजबूतीकरण की प्रक्रिया किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण किशोरी संगठन के निर्माण व सशक्तिकरण पर विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षक श्री बी.जी. उपाध्याय ने लोगों को कार्यक्रम के उद्देश्य संसाधन बाधाओं का आंकलन समय सीमा का निर्धारण जिम्मेदारी का बंटवारा मूल्यांकन पर जानकारी दिया।चर्चा वार्ता गीत समूहों में अभ्यास की प्रक्रिया द्वारा प्रशिक्षणार्थियों ने भौतिक आवश्यकता, सामाजिक आवश्यकता, दार्शनिक आवश्यकता सामुदायिक सर्वेक्षण सामूहिक वार्तालाप निरीक्षण विधि स्थानीय संगठन अगुवा व्यक्तिगत संपर्क सामाजिक मूल्यांकन पर गहरी समझ विकसित किया प्रशिक्षण को सफल बनाने में मनोज कुमार शकुंतला यादव रोहित अनुपम निरकला छोटेलाल धीरेन्द्र विनोद पूनम आकांक्षा कंचन निधि आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।