- कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आज दिनांक 22 नवम्बर 2025 को समय सायं 17.00 बजे से 21.00 बजे तक अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) के निर्देशन में एक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में काशी, वरुणा, गोमती तथा यातायात जोन के समस्त अधिकारीगण, सहायक पुलिस आयुक्त, थाना प्रभारी, यातायात निरीक्षक सहित सभी स्तर के पुलिस कर्मियों ने सक्रिय प्रतिभाग किया। यह अभियान पूर्व में जारी आरटी संदेश के क्रम में चलाया गया, जिसमें सभी जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन निगरानी रखते हुए प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया था। चेकिंग के दौरान ब्रेथ एनालाइज़र का प्रयोग किया गया तथा यह विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया कि चेकिंग शालीनता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाएगा विशेष अभियान शहर में सड़क सुरक्षा एवं सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाया गया ताकि शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस आमजन से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। जनसहयोग से ही शहर में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।
Post Views: 4