Follow us on

कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वार उपायुक्त गोमती ज़ोन श्री आकाश पटेल द्वारा थाना जंसा का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए

Share this post:

आज दिनांक 28.11.2025 को पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नरेट वाराणसी श्री आकाश पटेल द्वारा थाना जंसा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता, शस्त्रों के रख-रखाव की स्थिति, लावारिस वाहनों एवं मालों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा परिसर की स्वच्छता को उच्च स्तर पर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए रजिस्टरों एवं अभिलेखों को पूर्णत: अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरक, CCTNS कक्ष तथा निर्माणाधीन भवन का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया।महोदय द्वारा थाना जंसा स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया, जहाँ महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। महिला आरक्षी को प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के संबंध में नियमित फीडबैक लेने तथा महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों एवं उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।थाने के समस्त उपनिरीक्षकों के साथ आयोजित गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं, प्राप्त प्रार्थना-पत्रों तथा उन पर की जा रही कार्यवाही की समीक्षा की गई। IGRS प्रार्थना-पत्रों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही धारा 126/135 BNSS के अंतर्गत निरोधात्मक कार्यवाही को प्रभावी रूप से लागू करने तथा आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।सभी उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि जिन अभियोगों की विवेचना उनके द्वारा की जा रही है, उनमें E-Sakshya से संबंधित कार्यवाही तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित करें। जिन अभियोगों में पूर्व में CS/FR प्रेषित किए जा चुके हैं, उनमें प्रभावी निरीक्षक द्वारा CUG के माध्यम से E-Sakshya अपलोडिंग की कार्रवाई भी तत्काल पूर्ण की जाए।महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को जनता से संवेदनशील संवाद, उत्कृष्ट व्यवहार, प्रोफेशनल आचरण बनाए रखने तथा थाने में शिकायतकर्ता-हितैषी वातावरण विकसित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही टीमवर्क एवं कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी बल दिया गया।निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना जंसा सहित थाना स्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights