राम तीरथ मोदनवाल की रिपोर्ट
कछवां थाना क्षेत्र के बाजार स्थित मछली मंडी के पास सोमवार की सुबह कार और मजदूरों से भारी ऑटो की टक्कर हो गई जिसमें ड्राइवर सहित 10 महिलाएं घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी ऑटो चालक चंद्रशेखर यादव सोमवार की सुबह ऑटो से औराई थाना क्षेत्र के बसंतापुर निवासी मजदूरो को बैठाकर कछवां थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए जा रहा था की कछवां मछली मंडी के पास सामने से आ रही कार में जोरदार टक्कर हो गया जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया वही ड्राइवर चंद्रेश व सोनी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा मिर्जापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में ही सोनी 22 वर्ष ने दम तोड़ दिया दूसरी तरफ कार सवार पति-पत्नी अनिल कुमार कश्यप जो कि बजहां कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक है और उनकी पत्नी मनोरमा कश्यप कछवां कंपोजिट में विद्यालय में शिक्षक है मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी विनय कुमार दुबे ने बताया कि घायलों में पार्वती 35 वर्ष गुड़िया 20 वर्ष शु्घरा 38 वर्ष नेहा 18 वर्ष सरोजा 18 वर्ष राधिका 14 वर्ष रेखा 30 वर्ष रेखा 35 वर्ष ज्योति 12 वर्ष और कुसुम 30 वर्ष है जिनका इलाज कछवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज चल रहा है