Follow us on

काशी की पावन धरती पर अखंडा 2 का दिव्य प्रचार, बालकृष्ण ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ से लिए आशीर्वाद

Share this post:

वाराणसी प्रसिद्ध अभिनेता एवं पद्म भूषण पुरस्कार विजेता नंदामुरी बालकृष्ण ने अपनी आगामी फिल्म अखंडा 2 के प्रचार के लिए वाराणसी के पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर घाट का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ निर्माता एम तेजस्विनी नंदामुरी भी मौजूद थीं।बालकृष्ण ने 14 रील्स प्लस बैनर के तहत राम अचंता और गोपी अचंता द्वारा निर्मित इस फिल्म के प्रचार के लिए इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल को चुना। उन्होंने घाट पर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया जहाँ उनके प्रशंसकों और स्थानीय लोगों ने भी उन्हें देखा।इस मौके पर बालकृष्ण ने कहा पवित्र काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर खड़े होकर मुझे अपार शक्ति और कृतज्ञता महसूस हो रही है अखंडा 2 एक भावना है जो विश्वास, सच्चाई और आंतरिक शक्ति में निहित है।उल्लेखनीय है कि बालकृष्ण को तेलुगु सिनेमा में शक्तिशाली और दमदार भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। अखंडा 2 के प्रचार के लिए उनकी वाराणसी यात्रा को फिल्म की आध्यात्मिक प्रकृति से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले अखंडा भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है और संगीत एस. थमन द्वारा दिया गया है। फिल्म में बालकृष्ण के साथ संयुक्ता भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण गोपी अचंता ने किया है और यह ज़ी स्टूडियो के सहयोग से बनाई जा रही है इस प्रचार यात्रा के बाद से अखंडा 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ गया है और इसे वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक माना जा रहा है। साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights