Follow us on

काशी तमिल संगमम् से पहले पुलिस अधिकारियों ने नमो घाट का किया निरीक्षण

Share this post:

काशी तमिल संगमम् 0.4 के आगाज से पहले शहर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने सोमवार को नमो घाट का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घाट की व्यवस्थाओं, सुरक्षा के इंतजाम और होने वाले आयोजन की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया।काशी तमिल संगमम् के इस चरण में देशभर से बड़ी संख्या में तमिल विद्वान, साहित्यकार और पर्यटकों के आने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को चाक-चौबंद करने का प्रयास किया जा रहा है।अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा ने बताया कि आयोजन को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं को लेकर एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है।गौरतलब है कि काशी तमिल संगमम् एक सांस्कृतिक महोत्सव है जिसके जरिए उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी काशी और दक्षिण भारत की समृद्ध तमिल संस्कृति के बीच सदियों पुराने संबंधों को दर्शाया जाता है। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, विद्वत परिचर्चा और प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों के जिम्मेदारों से घाट पर सफाई, रोशनी, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही नदी सुरक्षा दल की तैयारी पर भी मंथन किया गयान इस आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से नागरिकों को सलाह जारी की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights