Follow us on

काशी दीप विजन। ब्यूरो नवीन प्रकाश सिंह।उत्तर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने का महाअभियान शुरू।

Share this post:

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राज्यभर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। यह अभियान 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा।सरकार का कहना है कि जिन पात्र नागरिकों के कार्ड अब तक नहीं बने हैं, साथ ही जिन परिवारों के नाम छूट गए थे या अपात्रता के कारण कार्ड नहीं बन पाए थे—वे सभी अब इस विशेष अवधि में अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी व्यक्तियों के लिए भी कार्ड बनाए जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी जिलाधिकारियों व संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि पात्र हर व्यक्ति को ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जा सके।प्रदेश सरकार ने जनसामान्य से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने निकटतम कैंप पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights