Follow us on

काशी विद्यापीठ : अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर का कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने किया निरीक्षण 

Share this post:

साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी

वाराणसी। राज्य ललित कला अकादमी उ.प्र. एवं ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय अखिल भारतीय मूर्तिकला शिविर के तीसरे दिन गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी तथा केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल विश्व हिंदू परिषद अहमदाबाद, गुजरात के धर्माचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर दास महाराज द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. त्यागी ने शिविर में आए हुए कलाकारों से मूर्ति काटने एवं कलाकृति कलाकृतियों के आकर लेकर चर्चा की। धर्माचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वर दास महाराज ने कलाकारों द्वारा पत्थर में आकर देने के विषय में बातचीत की। उन्होंने कलाकारों से धर्म, साधना, उपासना और वेद-पुराण में जो बातें कहीं गई हैं, उसे भी साकार कर बनाने की सलाह दी। उन्होंने कलाकारों के अभिव्यक्ति पर बात की और बताया कि हमारे सनातन धर्म में कला की बात की गई है, जो कहीं ना कहीं आप लोगों के अभिव्यक्ति से मेल खाता है।इस अवसर पर कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, प्रो. अमित सिंह, अमरेश सिंह, डॉ. सतीश कुशवाहा, शिविर संयोजक डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राव, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. स्नेहलता कुशवाहा, शालिनी कश्यप, एस एंजेला आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights