साक्षी सिंह की रिपोर्ट
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्रोत पर आयकर कटौती के संबंध में विभिन्न अनुपालन कार्यवाहियों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से आयकर विभाग के सहयोग से शनिवार को संगोष्ठी आयोजित हुई। विश्वविद्यालय के सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आयकर अधिकारी अनिरुद्ध श्रीवास्तव रहे। उन्होंने स्रोत पर आयकर कटौती की विभिन्न धाराओं, इनऑपरेटिव पैन, इनकम टैक्स की ओल्ड और न्यू रिजीम, त्रुटि पूर्ण पैन संशोधन तथा आयकर से संबंधित अन्य प्रावधानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता डायरेक्टर आउटरीच प्रोफेसर संजय एवं स्वागत सहायक लेखाधिकारी डॉ. जयशंकर प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर आयकर विभाग से आयकर निरीक्षक राजेश कुमार, अमित गुप्ता, मोनिका सेठ, प्रेमलता सिंह के साथ काशी विद्यापीठ के कुलानुशासक प्रो. के.के सिंह, प्रो. रमाकांत सिंह, प्रो. राकेश तिवारी, डॉ. अम्बरीश राय, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा, डॉ. अमरेंद्र सिंह, देवा महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. हंसराज, राजेश कुमार श्रीवास्तव, लालता प्रसाद, उमाकांत वर्मा, प्रमोद कुमार, अंजनी कुमार, दीपक कुमार, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, सूर्या प्रकाश, संजय कुमार, दीपक कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे।