Follow us on

काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में वाणिज्य कला महोत्सव का भव्य आयोजन

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट           वाराणसीशैक्षणिक आयोजनों का विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका : प्रो. आनन्द कुमार  महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के महाराजा डॉ. विभूति नारायण सिंह गंगापुर परिसर में वाणिज्य विभाग, सामाजिक विज्ञान संकाय एवं कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वाणिज्य कला महोत्सव का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए विश्विद्यालय के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कहा कि ऐसे मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भरते हैं और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि काशी हिंदू विश्विद्यालय के प्रबंध अध्ययन संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष वाजपेई ने अपने उद्वबोधन में पूरे कार्यक्रम प्रस्तुति और मैनेजमेंट की खूब तारीफ की। साथ ही कहा कि ऐसा हरा भरा परिसर कम स्थानों पर है, मैं इस परिसर में बार बार आना चाहूंगा। परिसर प्रभारी मनीष सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो. पीताम्बर दास, डीन मेडिकल साइंस महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, डॉ. लक्ष्मी नारायण, डॉ. महेंद्र सोनकर, डॉ. मनोज सोनकर, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. आनन्द, डॉ. महेश, डॉ. शिवेश, डॉ. जोशी, डॉ. बेबी चौरसिया, डॉ. अनुपमा, डॉ. रीता, डॉ. अर्चना आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x