वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वंशीधर यादव ने खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में कुश्ती फ्री स्टाईल (पु.) प्रतियोगिता के 86 किग्रा. वर्ग में रजत पदक जीता। बता दें कि कुश्ती फ्री स्टाईल (पु.) टीम के टीम मैनेजर कु. बीना एवं विश्वविद्यालय कांटीजेंट मैनेजर डॉ. अमरेन्द्र कुमार सिंह हैं। इस उपलब्धि पर काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह, सचिव डॉ. उर्जस्विता सिंह, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा, डॉ. राधेश्याम राय, बीना, राम लाल, ओंकार नाथ, अरिवन्द कुमार, संतोष कुमार आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए की टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
Post Views: 14