कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने पुरातन छात्र, मां भारती के वीर सपूत, स्वतंत्रता सेनानी, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन में आजाद जी की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. त्यागी ने विश्वविद्यालय परिवार के साथ माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कुलपति प्रो. त्यागी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान एवं उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. अमरीश राय, सम्पत्ति अधिकारी डॉ. एस.एन. सिंह सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
Post Views: 3