Follow us on

काशी विद्यापीठ : ललित कला विभाग में चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Share this post:

वशिष्ट गोंड की रिपोर्ट

वाराणसी। ललित कला विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम समन्वयक एस. एंजेला ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित ‘चित्रकला एवं पोस्टर’ रही, जिसमें छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला से छात्रों की कल्पनाशक्ति और नवीन सोच विकसित होती है, जो एन.एस.एस. के सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियानों में सहायक सिद्ध होती है। भावनात्मक अभिव्यक्ति बढ़ती है, जिससे तनाव कम होता है और आत्मविश्वास मजबूत होता है। अंत में समापन के अवसर पर विभाग में चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज, डॉ. स्नेहलता कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x