कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
वाराणसी। विश्वविद्यालय कैम्पस प्लेसमेन्ट सेल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा इमार्टिकस लर्निंग, लखनऊ के सहयोग पं. दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ में शुक्रवार को करियर प्लेसमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया। इसके पूर्व कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने इमार्टिकस लर्निंग के प्रतिनिधि उत्कर्ष सोनी एवं अमरजीत सिंह को साधुवाद देते हुए विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना की। प्लेसमेन्ट सेल की समन्वयक/निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि कार्यक्रम में इमार्टिकस लर्निंग प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों के साथ प्री-प्लेसमेन्ट टाफ की गयी, जिसमे प्रशिक्षण, प्रस्तावित पदों के कार्यक्षेत्र एवं वेतन-भत्ते आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके अन्तर्गत इमार्टिकस लर्निंग नेशनल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट (ऑनलाइन) लिया जायेगा। ऑनलाईन टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों के व्यत्तिगत साक्षात्कार के लिए आमन्त्रित किया जायेगा। इसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार में सफल विद्यार्थियों की चयनित सूचि जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न इन्वेस्टमेंट बैंक एवं रिटेल बैंक में विभिन्न पदों पर 4.5-07 लाख पैकेज पर जॉब मिलेगी।