आज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर छात्रनेता विवेक सिंह अभिषेक के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों द्वारा आगामी 22 जनवर 2026 को के एन उडप्पा सभागार में आयोजित कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर विमोचन किया गया। पोस्टर में संविधान समिति के सदस्यों का चित्र,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एवं भारत के वीर क्रांतिकारीयों का चित्र साझा किया गया। विवेक सिंह ने कहा कि आगामी 22 जनवरी का कार्यक्रम पूरे तरीके से देशभक्ति से प्रेरित रहेगा एवं सभी छात्रों में देश के प्रति एक जुनून उत्सृजित होगा। उन्होंने सभी को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह भी किया।
Post Views: 21