मिर्जापुर। किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ज ने धान क्रय केंद्रों के लक्ष्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधानसभा के माननीय विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी के विशेष आग्रह एवं सतत प्रयासों का परिणाम है।दिनांक 19 जनवरी 2026 को लखनऊ स्थित 5,कालिदास मार्ग,मुख्यमंत्री आवास पर श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से शिष्टाचार भेंट कर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र सहित जनपद के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक जी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बड़ी मात्रा मे किसानो का धान क्रय किया जा चुका है,किंतु इसके बावजूद अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जिनका धान क्रय किया जाना शेष है। इस कारण क्षेत्र के किसानों में चिंता व्याप्त है और वे लगातार धान क्रय की अवधि एवं लक्ष्य बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों की समस्या को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से 37,000 मीट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य बढ़ाने के निर्देश दिए।