विषयः- कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी थाना लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार श्रीमान् पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक लंका के कुशल नेतृत्व में कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हिमान्शु गुप्ता पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता हाल पता- फ्लैट न0 203 मान सरोवर भवन रोहित नगर थाना लंका वाराणसी मूल पता 6ए बी/4 सफदरजंग इन्कलेव थाना सफदरजंग साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र लगभग 30 वर्ष को थाना लंका से दिनांक 11.02.26 समय 21.58 पर गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रहा है।
घटना का विवरण:-
थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअ0सं0-43/26 धारा 318 (4), 316(2),336,338 बीएनएस मे विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त हिमान्शु गुप्ता पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता हाल पता- फ्लैट न0 203 मान सरोवर भवन रोहित नगर थाना लंका वाराणसी मूल पता 6ए बी/4 सफदरजंग इन्कलेव थाना सफदरजंग साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र लगभग 30 वर्ष को मुकदमा उपरोक्त से संबंधित घटना क्रम के संबंध में थाना स्थानीय पर पूछताछ हेतु बुलाया गया था। पूछताछ में अपना जुर्मा स्वीकार किया गया जिसके पश्चात् अभियुक्त उपरोक्त को उसके द्वारा किये गये अपराधो का बोध कराते हुये अन्तर्गत धारा 318(4), 316(2), 336,338 बीएनएस मे समय 21.58 बजे पुलिस हिरासत लिया गया
विवरण पूछताछः-
अभियुक्त उपरोक्त द्वारा अपना जुर्म स्वीकार्य करते हुये बताया जा रहा है कि मेरा ट्रैवल लाइन का बिजनेस था जिसमें मैं विभिन्न जगहों से गाड़ियां मंगवा कर किराये पर चलवाता। मैं लालच में वाहन को फर्जी विक्रय पत्र के माध्यम से बेच दिया था। ऐसे ही मैंने कई लोगों के साथ किया है। मुझसे गलती हुयी है मुझे माफ कर दीजिये।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-
मुअ0सं0-43/26 धारा 318 (4), 316(2), 336,338 बीएनएस थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी
आपराधिक इतिहास आरोपी हिमान्शु गुप्ता
1. मुअ0सं0-43/26 धारा 318 (4),316(2), 336, 338 बीएनएस थाना लंका कमिश्ररेट वाराणसी
2. मु0अ0स0 0052/2026 धारा 316(2) बीएनएस थाना चकेरी, पूर्वी (कमिश्नरेट कानपुर नगर)
3. मु0अ0सं0 0053/2026 धारा 316 (2) बीएनएस थाना चकेरी, पूर्वी (कमिश्नरेट कानपुर नगर)
4. मु0अ0सं0 0073/2026 धारा 316 (2) बीएनएस थाना चकेरी, पूर्वी (कमिश्नरेट कानपुर नगर)
5. मु0अ0सं0 0059/2026 धारा 316(2), 318(4), 351(3), 352 थाना लंका कमि०-वाराणसी
6. मु0अ0सं0 0060/2026 धारा 316(2), 318(4), थाना लंका कमि०-वाराणसी
7. मु0अ0सं0 0067/2026 धारा 316(2), 318(4), थाना लंका कमि०-वाराणसी
8. मु0अ0सं0 0068/2026 धारा 316(2), 318 (4), थाना लंका कमि०-वाराणसी
9. मु0अ0सं0 0076/2026 धारा 316(2), 318(4), थाना लंका कमि0-वाराणसी
10. मु0अ0सं0 0083/2026 धारा 316(2), 318(4), 351(2) थाना लंका कमि0-वाराणसी
11. मु0अ0सं0 0084/2026 धारा 316(2), 318(4) थाना लंका कमि०-वाराणसी
12. मु0अ0सं0 0085/2026 धारा 316(2), 318(4), थाना लंका कमि०-वाराणसी
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
1. हिमान्शु गुप्ता पुत्र महेश चन्द्र गुप्ता हाल पता- फ्लैट न0 203 मान सरोवर भवन रोहित नगर थाना लंका वाराणसी मूल पता 6ए बी/4 सफदरजंग इन्कलेव थाना सफदरजंग साउथ वेस्ट दिल्ली उम्र लगभग 30 वर्ष
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः दिनांक- 11.02.2026 समय 21.58 बजे स्थानः थाना लंका कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. श्री राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना लंका कमि०-वाराणसी।
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी नगवां थाना लंका, कमि०-वाराणसी।
3. का0 कमल सिंह, थाना लंका कमि०-वाराणसी
4. का0 हृदय कुमार, थाना लंका कमि०-वाराणसी