Follow us on

कृतिवासेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित किए गए नंदी

Share this post:

विजय प्रजापति की रिपोर्ट

वाराणसी। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सर्व समाज केसरिया सेवा समिति के द्वारा दारानगर स्थित कृतिवासेश्वर महादेव मंदिर में नंदी की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। मंदिर के पुजारी आशीष शुक्ला ने बताया की भोर में मंगला आरती के बाद बाबा के विग्रह को पंचामृत से स्नान कराया गया। आरती उतारने के बाद दिनभर भक्तों ने जलाभिषेक किया और यजमान नागेश रघुवंशी के द्वारा रुद्राभिषेक कर नंदी महाराज को

स्थापित किया गया। गौरतलब है कि कृतिवासेश्वर मंदिर और मस्जिद एक ही स्थान पर होने के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती है। कार्यक्रम संयोजिका रेखा रघुवंशी ने बताया कि दिन भर महाशिवरात्रि पर्व पर अनेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक डा. नीलकंठ तिवारी, उप शिक्षा निदेशक उमेश कुमार शुक्ल, प्रशांत शंकर व्यास, बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights