Follow us on

कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में जनपद स्तरीय तिलहन मेले का हुआ आयोजन

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता 

वाराणसी – कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में शनिवार को उन्नति के 150 वें वर्ष गांठ के शुभ अवसर पर ” नेशनल मिशन आन‌ एडिबल आयल ” योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय तिलहन मेले का आयोजन किया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे विकासखंड आराजी लाइन के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा.महेन्द्र सिंह पटेल व उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरूपमा सिंह उपस्थित रहे। ,कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया। गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर के विशेषज्ञ डा.प्रतीक्षा सिंह द्वारा फल व सब्जियों से बनने वाले अचार व मुरब्बे के बिषय में व उसको संचय कर लम्बे समय तक सुरक्षित रखने के सम्बन्ध में किसानों को विस्तार से बताया गया।कृषि विशेषज्ञ पूजा सिंह द्वारा पशुपालन के बिषय में विस्तार से बताया गया। विधायक प्रतिनिधि अदिति पटेल द्वारा किसानों को दलहनी फसलों के साथ साथ संतुलित आहार के सम्बन्ध में बताया गया।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा दलहनी फसल उर्बरक नैनो यूरिया, नैनो डीएपी के लाभ के साथ साथ मृदा जांच के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।इस कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अमित सिंह द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापित कर समापन उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरूपमा सिंह द्वारा किया गया।इस गोष्ठी में प्रमुख रूप से सहायक विकास अधिकारी कृषि विनीत कुमार,केशव प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी सर्वेश्वर शाह, प्राविधिक सहायक ग्रुप सी कृष्ण कुमार मौर्य, राजकुमार, अमरजीत पटेल, प्रवीण सिंह,रविन्द्र कुमार पटेल,राहुल राज,मुकेश मौर्य,पूनम प्रजापति,प्रियंका गुप्ता,विवेक कुमार, इफ्को से डा. विवेक दीक्षित उपस्थित रहे। किसानों के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता कृषकों को इफ्को द्वारा नैनो यूरिया प्रदान किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights