Follow us on

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सारनाथ के पुरातात्विक खंडहरों का किया भ्रमण*

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित प्राचीन पुरातात्विक खंडहरों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धर्म से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और पुरातात्विक धरोहरों का अवलोकन किया तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।उल्लेखनीय है कि सारनाथ की पुरातात्विक धरोहरों को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने के बाद इस ऐतिहासिक स्थल का महत्व और बढ़ गया है। मंत्री ने कहा कि सारनाथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है तथा इसे विश्व स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है।भ्रमण के दौरान पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को सारनाथ में चल रहे संरक्षण कार्यों और भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x