Follow us on

केन्द्रीय कारागार में हास्य कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन, खुशनुमा हुआ माहौल

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता

वाराणसी –– केंद्रीय कारागार वाराणसी में सोमवार को नई सुबह के निदेशक डॉ अजय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन में विभिन्न स्थानों से आये कवियों द्वारा अपने मनमोहक एवं हास्य कविताओं से कारागार के अधिकारियों व निरूद्ध बन्दियों के जीवन में सरसता लाने का प्रयास किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राजीव मुकुल पाण्डेय व वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से माता सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र ने मुख्य अतिथि व अतिथि कवियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात शुरू हुआ कवियों के हास्य व्यंग का फौवारा। मंच का संचालन कर रहे सिद्धनाथ शर्मा ने निकिता जी को मंच पर आमंत्रित किया। जिनके द्वारा सरस्वती वन्दना शारदे मां करूं तेरी आराधना, वंदना के सुमन मां को स्वीकार हो, सुनाकर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। उनके द्वारा अन्य कविताओं के माध्यम से श्रोताओं ने खूब तालियां बटोरी। उनके बाद संतोष कुमार प्रीत ने मन में उमंग लिए प्यार भरा रंग लिए सुनाया। उनकी रचना चारों तरफ जब शोर सुनाई देता है,को श्रोताओं ने काफी सराहा। इसके साथ साथ अन्य कवियों ने भी अपनी अपनी हास्य कविताओं को सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार तथा डॉ अजय तिवारी के प्रयास से बंन्दियों को जीवन के झंझारवात से बाहर निकालने के लिए जो इस प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। उसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं। महोदय द्वारा कविता जीवन मधुबन सा सरस नहीं है, सुनाया। जिस पर सभी श्रोताओं द्वारा करतल ध्वनि से अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ कारागार अधीक्षक ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कारागार प्रशासन की हमेशा से यही प्रयास रहा है कि कारागार में निरुद्ध बन्दी अपने दुखों, गमों को भुलाकर अवसाद से बाहर निकल कर खुश एवं प्रसन्नचित्त रहें।इस अवसर पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी राजीव मुकुल पाण्डेय, शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी, नई सुबह के निदेशक डॉ अजय कुमार तिवारी, डिप्टी जेलर अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x