Follow us on

*कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया संदिग्ध, बैग खोलने पर सुरक्षाकर्मियों को मिले 16 लाख रुपए,एक गिरफ्तार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी।कैंट रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के सामानों की तलाशी देने के दौरान सामान बरामद सामान को देखकर आरपीएफ और जीआरपी जवानों की आंखें फटी की फटी रह गईं। उसके बाद टीम उसे लेकर जीआरपी थाने पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बाद आयकर विभाग को भी सूचित किया है।

बैग में छिपाकर रखा गया था नोटों का बंडल

मिली जानकारी के मुताबिक, कैंट रेलवे स्टेशन से एक युवक के बैग और सूटकेश से 16 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। जीआरपी पुलिस ने बताया कि नोटों की गड्डियां बैग और सूटकेस में छुपा कर रखी गई थीं।

मुखबिर की सूचना पर

आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने प्लेटफार्म संख्या 8-9 से शाहजहांपुर के रवि गुलाटी नामक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद जांच अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान आरोपी संदिग्ध प्रतीत हुआ। संदिग्ध प्रतीत होने के बाद संयुक्त टीम ने युवक के बैग की तलाशी ली तो टीम के होश उड़ गए। युवक के बैग से 16 लाख रुपए बरामद हुए। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए जीआरपी थाने लाया गया।

पकड़े गए व्यक्ति के पास नहीं मिले वैध दस्तावेज

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया शख्स शाहजहांपुर में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह कटे-फटे नोट लेकर वाराणसी बदलने आया था और उसके बदले 10, 20, 50, 100 रुपए की गड्डियां लेकर वापस जा रहा था। हालांकि, युवक के पास से किसी भी तरह का दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हवाला का पैसा होने का शक

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक बार नहीं बल्कि कई बार वाराणसी आ चुका है। पुलिसकर्मियों ने फिलहाल मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है और पैसे को जप्त कर लिया है। वहीं सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस का अनुमान कि यह पैसा हवाला का या फिर टैक्स चोरी का हो सकता है। ये अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x