Follow us on

कैंसर से जूझ रहे युवक ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर। जिले के पारू थाना क्षेत्र के ग्राम मोहजम्मा निवासी 35 वर्षीय रामेश्वर कुमार ने बीती रात अस्पताल में आत्महत्या कर ली। मृतक नंदकिशोर के पुत्र थे और पिछले कई दिनों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे, जिसका इलाज चल रहा था।जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12:50 बजे रामेश्वर कुमार ने अस्पताल के आईपीडी वार्ड नंबर 4 की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वार्ड में मौजूद स्टाफ और अन्य मरीजों ने घटना की सूचना तुरंत अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी।सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।बताया जा रहा है कि लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थे। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x