Follow us on

कोडीन कफ सिरप तस्करी व मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का पर्दाफाश, कुल पांच गिरफ्तार

Share this post:

वाराणसी काशी दीप विजन। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध डाइवर्जन, अंतरराष्ट्रीय तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा किया है। वरुणा जोन अंतर्गत थाना रोहनिया और थाना सारनाथ पुलिस की अलग-अलग लेकिन आपस में जुड़ी कार्रवाइयों में अब तक कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह का नेटवर्क वाराणसी, चंदौली, गाजियाबाद होते हुए बांग्लादेश तक फैला हुआ था।रोहनिया थाना क्षेत्र में बड़ी  रोहनिया पुलिस ने कोडीन कफ सिरप मामले में वांछित तीन अभियुक्तों—स्वपलिन केसरी, दिनेश कुमार यादव और आशीष यादव—को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व 19 नवंबर 2025 को भदवर स्थित गोदाम से PHENSEDYL और ESKUF ब्रांड की कुल 93,750 शीशियां बरामद की गई थीं। पूछताछ में सामने आया कि यह कफ सिरप अवैध रूप से बांग्लादेश भेजा जाता था, जहां इसे 10 गुना अधिक दामों पर बेचा जाता था। तस्करी से अर्जित धन हवाला के जरिए मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल तक पहुंचाया जाता था। विवेचना के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के बैंक खातों में जमा एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि फ्रीज कराई है।जांच में यह भी उजागर हुआ कि चंदौली में सिंह मेडिकोज, अलउक्बा मेडिकल एजेंसी और एसपी फार्मा के नाम से फर्जी मेडिकल फर्में खोली गई थीं, जिनका उपयोग केवल कागजों पर दवाओं की खरीद-फरोख्त दिखाकर अवैध धन को वैध बनाने के लिए किया जाता था।सारनाथ पुलिस की कार्रवाई में दो और गिरफ्तार इसी क्रम में थाना सारनाथ पुलिस ने कोडीन कफ सिरप डाइवर्जन व मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक अन्य मामले में दो अभियुक्तों—राजकुमार निवासी सिरिया गुराम, थाना सारनाथ और लोकेश फार्मास्यूटिकल्स से जुड़े अभियुक्त—को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चेकबुक, फर्जी फार्मा कंपनियों की मोहर व लेटर पैड, 120 हस्ताक्षरयुक्त बिल, एटीएम कार्ड, लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बिना नियमों के कोडीन युक्त दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा था और उससे अर्जित धन को अलग-अलग माध्यमों से घुमाया जा रहा था।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दोनों मामलों में बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां संभव हैं। यह कार्रवाई नशे के अवैध कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ वाराणसी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में मानी जा रही है। रिपोर्ट: नवीन प्रकाश।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights