Follow us on

कोडीन कफ सिरप मामले से संबंधित मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के करीबी अभियुक्तगण 03 थाना कोतवाली पुलिस वSIT की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी

श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में कफ सिरप से संबधित थाना कोतवाली में पंजीकृत मु०अ०सं०-235/2025, धारा- 26 डी एनडीपीएस एक्ट व बढ़ोत्तरी धारा 61(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस व धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त शुभम जायसवाल के करीबी 03 नफर अभियुक्तगण 1. आकाश पाठक उर्फ लल्ली पुत्र प्रकाश चन्द्र पाठक निवासी के 60/33 सिद्धमाता लेन गोलघर मैदागिन थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 37 वर्ष, 2. विकास सिंह नरवे पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम व पोस्ट नरवे थाना बरदह जिला आजमगढ़, उम्र करीब 34 वर्ष तथा प्रकाश में आये अभियुक्त 3. अंकित कुमार श्रीवास्तव पुत्र अखिलेश कुमार श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला ख्वाजा दोस्त निकट रामचित्र मंदिर सदर थाना कोतवाली जौनपुर, उम्र करीब 30 वर्ष जो देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में थे, सर्विलांस सेल कमिश्नरेट वाराणसी व साइबर सेल कमिश्नरेट वाराणसी से प्राप्त इनपुट व मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्तगण को दिनांक 27.01.2026 को नेपाल बार्डर रोड जनपद सिद्धार्थनगर से थाना कोतवाली पुलिस व एस.आई.टी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का विवरणः- अभियुक्तगण 1. आकाश पाठक उर्फ लल्ली पुत्र प्रकाश चन्द्र पाठक निवासी के 60/33 सिद्धमाता लेन गोलघर मंदागिन थाना कोतवाली वाराणसी उम्र 37 वर्ष, 2. विकास सिंह नखे पुत्र नरसिंह निवासी ग्राम व पोस्ट नरवे थाना बरदह जिला आजमगढ़, उम्र करीब 34 वर्ष तथा प्रकाश में आये अभियुक्त 3. अंकित कुमार श्रीवास्तव पुत्र अखिलेश कुमार श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला ख्वाजा दोस्त निकट रामचित्र मंदिर सदर थाना कोतवाली जौनपुर, उम्र करीब 30 वर्ष द्वारा अपनी अपनी फर्मों के माध्यम से अभियुक्त शुभम जायसवाल के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी ई वे बिल जीएसटी इनवाइस आदि तैयार कर भारी मात्रा में न्यू फेसेडिल कफ सीरप का औषधीय प्रयोग से भिन्न नशे के प्रयोगार्थ अन्यत्र विक्रय किया गया है। अभियुक्तगण लम्बे समय से फरार चल रहे थे जिनमें से अभियुक्तगण आकाश पाठक उर्फ लल्ली व विकास सिंह उपरोक्त के विरुद्ध मा० न्यायालय से एनबीडब्ल्यू भी जारी किया जा चुका है तथा दोनों के विरुद्ध पूर्व में लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है उक्त तीनों अभियुक्तगण द्वारा कोडीनयुक्त कफ सीरप के अवैध डायवर्जन से हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपयों का लाभ प्राप्त किया गया है। उक्त तीनों अभियुक्तगण देश छोड़कर नेपाल भागने की फिराक में थे। सर्विलांस सेल कमि० वाराणसी व साइबर सेल कमि० वाराणसी से प्राप्त इनपुट व मुखबिर की सूचना पर उक्त अभि० गण को दिनांक 27.01.2026 को नेपाल बार्डर रोड जनपद सिद्धार्थनगर से थाना कोतवाली पुलिस व एस. आई. टी टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x