Follow us on

कोतवाली परिसर में समाधान दिवस आयोजित। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने सुनी 5 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया                    जमानियां। कोतवाली परिसर में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर की अध्यक्षता में समाधान थाना दिवस आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित सभी फरियादियों की बारी बारी से जन समस्याएं सुनी। तथा मौके पर निस्तारण भी किया गया। बताया जा रहा है। कि शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जनसमस्याओं को सुना और उनके त्वरित तथा नियमानुसार निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई। समाधान दिवस में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट और रास्ते के विवाद सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतकर्ताओं और आमजन की बातों को कोतवाली प्रभारी ने गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि प्रत्येक फरियादी की बात विस्तार पूर्वक सुनते हुए। मौके पर 3 मामलों का समाधान कराया। शेष 2 शिकायतों के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ताकि उन पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, कानूनगो नसीमुद्दीन, कानूनगो अजय यादव, लेखपाल सुभाष के साथ क्षेत्रीय लेखपाल बंधुओं के साथ सुधीर शुक्ला, दीपक मिश्रा, आलोक तिवारी, अभय तिवारी, दुर्गेश तिवारी आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर बताया कि आमजन को उनकी समस्याओं के निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि वे अपनी शिकायतें सीधे थाने में दर्ज कराएं। और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights