सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया
जमानियां। कोतवाली पुलिस के द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के साथ यूनियन बैंक शाखा जमानियां में सघन बैंक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, सायरन, और अलार्म सिस्टम की कार्यप्रणाली की जांच की गई। कोतवाली पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा में लगे कर्मियों के रजिस्टर और संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों को रोकना और ग्राहकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि बैंक सुरक्षा चेकिंग के मुख्य बिंदु सीसीटीवी और अलार्म कोतवाली पुलिस ने बैंक के अंदर-बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और अलार्म सिस्टम के सक्रिय होने की पुष्टि की। नागर ने बताया कि संदिग्धों की जांच और बैंक एवं एटीएम के आसपास खड़े व्यक्तियों की तलाशी ली गई। सुरक्षा कर्मियों के ड्यूटी रजिस्टर की गहनता से जांच की गई।
इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने निर्देश देते हुए। कहा कि पुलिस ने बैंक प्रबंधकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य बैंक शाखाओं में सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी तरह की अनहोनी को रोकना है।