सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 1 अदद नाजायज तमन्चा .315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव मय पुलिस कर्मियों के संग ग्राम जीवपुर जनता इण्टर कालेज के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त श्याम सिंह उर्फ मिठ्ठू सिंह पुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 1 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 1 अदद कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-श्याम सिंह उर्फ मिठ्ठू सिंह पुत्र शैलेन्द्र प्रताप सिंह निवासी चितबड़ागांव थाना चितबड़ागांव बलिया उम्र करीब 22 वर्ष। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव मय पुलिस कर्मी शामिल रहे। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया।