जमानिया-कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त करना एक अच्छा कदम है।मानियां। कड़ाके की ठंड में चोरी की घटनाएं अक्सर बढ़ जाते है। ऐसे कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार पैदल गश्त सुरक्षा का एहसास कराने के साथ एक अच्छा कदम बताया गया है। क्योंकि इससे जनता में सुरक्षा और विश्वास बढ़ता है। अपराधों पर नियंत्रण होता है। और पुलिस को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का मौका मिलता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर रात्रि समय मय पुलिस कर्मियों के संग पैदल गश्त करने के दौरान आमजनों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझते और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलता है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पैदल गश्त के फायदे बहुत सी है। जैसे सुरक्षा का एहसास से नागरिकों को लगता है। कि पुलिस हमेशा मौजूद है। और हम लोग सुरक्षित हैं। खासकर रात के समय इस दौरान पुलिस स्थानीय लोगों से बातचीत करती है। उनकी समस्याएं सुनती है। और विश्वास बनाती है। उन्होंने कहा कि रात्रि समय पैदल गश्त के दौरान अपराध नियंत्रण संदिग्ध जगहों की जांच होती है। और अपराधियों में डर पैदा होता है। जिससे अपराध कम होते हैं। नागर ने बताया कि गश्त के दौरान जमीनी समझ पुलिस को इलाके की बेहतर जानकारी मिलती है। और वे संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर पाते हैं। और शांति व्यवस्था यह सुनिश्चित करता है। कि शांति भंग करने वालों पर नज़र रखी जाए। यह पुलिस की सक्रियता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे एक सुरक्षित और शांत वातावरण बनता है। पैदल गश्त में शामिल मुकुल मिश्रा, दुर्गेश तिवारी, रतन कुमार सरोज, अभय तिवारी, आलोक तिवारी सहित आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे। फोटो