वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार जनपद में चोरी, लूट, धोखाधड़ी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह की पुलिस टीम द्वारा सोमवार को स्थानीय लोगों की सूचना पर कतुआपुरा रामागंज कटरा थाना कोतवाली वाराणसी से चोरी के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त निशानदेही पर चोरी की गई एक काजू की बाल्टी बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम गोविन्द कुमार अग्रहरी पुत्र कन्हैया अग्रहरी निवासी प्लॉट नंबर 16 पुराना पुल थाना सारनाथ वाराणसी बताया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह के द्वारा की गई पूछताछ में अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि मुझे नशे की आदत है जिसे पूरा करने के लिए मैं चोरी करने के लिए आया था कि अचानक आप लोगों के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 305 (ए) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दयाशंकर सिंह, उ0नि0 प्रिंस तिवारी चौकी प्रभारी अमिया मण्डी, उ0नि0 अमन सिंह, उ0नि0 राहुल गुप्ता, हे0का0 जीतेन्द्र यादव,का0 श्याम मोहन आदि शामिल रहे।