Follow us on

कोतवाली पुलिस ने पैदल गश्त करके कराया सुरक्षा का अहसास कराया।

Share this post:

जमानियां। अपराध नियंत्रण व नगर कस्बा में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु रविवार को नगर कस्बा सहित एन एच 24 होते हुए, रेलवे स्टेशन बाजार में रात्रि समय गश्त की गई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह और मय पुलिस कर्मियों के द्वारा विभिन्न बाजारों चौराहों मुख्य मार्गों आदि प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त कर जनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया गया। और सघन चेकिंग तलाशी अभियान चलाकर भ्रमण के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की तलाशी ली गई। तथा यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों का चालान करने लिए चेतावनी दी गई। बताया जा रहा है। कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर मय पुलिस कर्मियों के संग रविवार की रात में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। गाजीपुर पुलिस अधीक्षक डॉ इरज राजा के निर्देशन में पुलिस ने सड़कों पर गश्त की, लोगों से बातचीत की और उन्हें निर्भय होकर यात्रा करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि यह गश्त का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि रात में पैदल गश्त करके पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। उनसे कहा कि पुलिस जनता के साथ है। वे निर्भय होकर अपना काम करें। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों से बातचीत भी की और उन्हें आश्वस्त किया कि वह निर्भय होकर यात्रा करें। गश्त के दौरान पुलिस को यदि कोई वाहन संदिग्ध लगा तो उसकी भी तलाशी भी ली गई। और पूछताछ भी की गई। नागर ने कहा कि कोतवाली पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया। कि अपने-अपने क्षेत्र की मुख्य सड़कों और उसके आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक पैदल गश्त किया जाए। ताकि पैदल भ्रमण के दौरान अगर संदिग्ध वाहन मिले तो उसकी तलाशी भी ली जाए। पैदल गश्त में शामिल सुधीर शुक्ला, अभय कुमार तिवारी, आलोक तिवारी, दुर्गेश कुमार तिवारी, रतन कुमार सरोज आदि पुलिस कर्मी रहे। सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानिया 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights