वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — महाशिवरात्रि के पावन अवसर को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली दयाशंकर सिंह ने ने श्रद्धालुओं व दर्शनार्थियों को सुगम यातायात व सुगम दर्शन कराने के दृष्टिगत रविवार को सड़क पर भ्रमण कर शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।तैनात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात वाली भारी भीड़ को देखते हुए सभी मंदिरों व संवेदनशील संपत्ति इलाकों का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने सड़क पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जहां पुलिस की तैनाती नहीं थी आवश्यकता नुसार ड्यूटी लगाया गया। ड्यूटी के दौरान उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
Post Views: 11