Follow us on

कोरल कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Share this post:

मिर्जापुर,शहर के जोगिया बारी स्थित कोरल कॉन्वेंट स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का भरपूर दमखम के साथ प्रदर्शन किया। बताते चले कि बीते 3 दिसंबर से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कोरल कान्वेंट स्कूल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया, जिनमें कबड्डी, बैडमिंटन, रिले रेस, स्पून रेस, टग-ऑफ-वार आदि खेल शामिल थे। छात्रों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया है।प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में स्कूल के प्रिंसिपल राजीव श्रीवास्तव, प्रबंधक श्री फिरोज अख्तर साहब और अन्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।कोरल कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल राजीव श्रीवास्तव ने कहा, “हमारा उद्देश्य छात्रों को खेल के माध्यम से शिक्षा देना है। हमें खुशी है कि इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया है।”इस प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यापक आशीष मौर्य, आर.पी. शर्मा, आर.के. शर्मा, सुनील श्रीवास्तव, श्रीकांत सर, हैदर सर, दिनेश सर, कनक मैम, ज़ेबा मैम, हुमा मैम, शफ़क मैम और समस्त अध्यापकगण का अतुल्य योगदान रहा है।बाइट/श्रीकांत शर्मा टीचरबाइट/जेबा खान टीचर, गुफरान अहमद की रिपोर्ट मिर्जापुर

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights