Follow us on

कोरौता में असिस्टेंट कमिश्नर विकास पटेल का भव्य स्वागत, गाँव में उत्सव जैसा माहौल

Share this post:

जितेंद्र पटेल की रिपोर्ट

लोहता : 2 अप्रैल 2026: कोरौता गाँव के रामलीला मैदान में बुधवार सुबह 11 बजे से “हार्दिक स्वागत एवं सम्मान समारोह” आयोजित हुआ। व्यापार कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर नियुक्त विकास पटेल के गाँव में पहले आगमन पर क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों ने माला, शॉल और बैनर के साथ जोरदार अभिनंदन किया। वाराणसी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री भानू शंकर पटेल ने अतिथियों से विकास को माला पहना व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान कराया। वही विकास के पिता मंगला पटेल इस खुशी से काफी भावुक दिखे। लोगों की भीड़, कैमरे और बधाइयों से कार्यक्रम गाँव के गौरव-क्षण में बदल गया। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मेयर कौशलेंद्र पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, रोहनिया विधायक सुनील पटेल, आईपीसी के अध्यक्ष सर्वेश पटेल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, आनंद पटेल, मंडल अध्यक्ष आलोक पांडेय, विपिन पांडेय, ने ढोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया। स्थानीय वक्ताओं ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x