सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानिया। उत्तर प्रदेश के खरवार व गोंड़ जनजाति समाज का जाति प्रमाण पत्र निर्गत न होने के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय जननायक राहुल गांधी से मिला। यह प्रतिनिधिमंडल जमानियां क्षेत्र निवासी उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (प्रशासन) कुन्दन खरवार के निर्देशन एवं उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में मऊ, बलिया, चन्दौली, गाजीपुर, सोनभद्र, वाराणसी व मिर्जापुर जिलों के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा गठित किया गया था।
प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी को उत्तर प्रदेश में खरवार व गोंड़ आदिवासी समाज के साथ हो रहे। शोषण और प्रशासनिक उदासीनता की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही तमाम शासनादेशों की प्रतियां भी सौंपी गईं। जिनमें अनुसूचित जनजाति समुदाय को जाति प्रमाण पत्र जारी करने का स्पष्ट प्रावधान है। लेकिन संबंधित अधिकारीगण इसका पालन नहीं कर रहे हैं,प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए। माननीय राहुल गांधी ने कहा खरवार व गोंड़ आदिवासी समुदाय की लड़ाई हमारी लड़ाई है। हम इस मुद्दे को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। और न्याय दिलाकर रहेंगे। आप लोग बिना डरे अपना संघर्ष जारी रखें। जहाँ भी जरूरत पड़ेगी राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी आप सभी के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी इस विषय को राष्ट्रीय स्तर पर उठाकर आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी। उत्तर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रतिनिधि विवेक कुमार ने कहा उत्तर प्रदेश में तमाम शासनादेश जारी होने के बावजूद भी संबंधित अधिकारी खरवार व गोंड़ जनजाति समुदाय का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं कर रहे हैं। यह संविधान का सीधा उल्लंघन और समाज के एक वंचित वर्ग के साथ अन्याय है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश से मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विवेक कुमार, डा. उमेशचन्द्र, संतोष गोंड़, रामचंद्र गोंड़, बृजेश गोंड़, मिथिलेश कुमार सिंह, दिनेश गोंड़, जीउत खरवार, प्रवीण खरवार सहित कई अन्य सामाजिक प्रतिनिधि। प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राहुल गांधी के आश्वासन पर आभार व्यक्त किया। और संकल्प लिया कि जब तक खरवार व गोंड़ आदिवासी समुदाय को न्याय नहीं मिलता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।