वाराणसी — प्रधानमंत्री खाद्य उन्नयन योजना के अंतर्गत कचहरी मुख्यालय स्थित खाद्य प्रसंस्करण विभाग में मंगलवार को तीन दिवसीय बेनिफिशियरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्यान विभाग के उपनिदेशक दिग्विजय भार्गव व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य पवन कुमार व एलडीएम अविनाश अग्रवाल उपस्थित रहे।जिला खाद्य प्रसंस्करण प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कराया गया।इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उद्यमियों को कहा कि अपने उद्यम को ईमानदारी से संचालन करें इस प्रकार का प्रोडक्ट तैयार करें कि वैश्विक स्तर पर स्थापित हो सके और ट्रेनिंग को गंभीरता से करें। विशिष्ट अतिथि एलडीएम अविनाश अग्रवाल ने कहा कि उद्यमियों को बैंक द्वारा दी जाने वाली सहायता में हमारी तरफ से सहयोग करने का पूरा प्रयास रहेगा। तकनीकी सत्र में प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रोफेसर मनीष कुमार सिंह एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट केपी बरनवाल ने उद्यमियों को विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम का संचालन बीएचयू वाराणसी प्रभारी रत्नेश चंद्र अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापित प्रधानाचार्य पवन कुमार ने किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता