वाराणसी — ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट संस्था ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की सहयोग से विकासखंड पिंडरा में बाबतपुर के रनवे होटल वाराणसी में मंगलवार को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के कृषि एवं आजीविका सखी के लिए 15 एवं 16 दिसंबर 2025 को एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशिक्षित किया गया। इन दोनों दिनों में कुल 105 कृषि एवं आजीविका सखियों को प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को जलवायु, अनुकूल खेती के महत्व, कम लागत वाली तकनीक, फसल विविधीकरण और जैविक तरीकों के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें डिजिटल ग्रीन के एआई आधारित कृषि सहायता ऐप फार्मरचैट के उपयोग पर प्रशिक्षित किया गया, ताकि वे किसानों को समय पर और सटीक सलाह दे सके। प्रशिक्षण का संचालन डिजिटल ग्रीन ट्रस्ट के सुजीत पाण्डेय और फाल्गुनी गांगुली ने किया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के डीएमएम विक्रम सिंह ने कहा कि प्रत्येक किसान को फार्मरचैट ऐप का उपयोग करना चाहिए।जिससे उन्हें घर बैठे खेती, पशुपालन, मत्स्य,और बागवानी सम्बन्धी परामर्श प्राप्त कर सकें। उनके साथ पिण्डरा विकासखण्ड के सीएमएम अंकित कुमार उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें खेती में नए तरीके अपनाने और बदलते जलवायु में बेहतर परिणाम हासिल करने और किसानों को सही सलाह देने में मदद मिलेगी। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता वाराणसी