साक्षी सिंह की रिपोर्ट वाराणसी
राजातालाब।डा0विभूति नारायण सिंह खेल मैदान पर गंगापुर एकेडमी द्वारा आयोजित 40वीं पण्डित कृष्ण देव उपाध्याय राज्य स्तरीय प्राइस मनी हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन का सेमीफाइनल का पहला मैच झाँसी हॉस्टल बनाम विवेक एकेडमी के बीच खेला जिसमें दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए मैच के हाफ टाइम तक दोनों टिम बराबरी पर रही दूसरे हाफ के 32वे मिनट में झाँसी हॉकी के खिलाड़ी अंकित पटेल ने फ़ील्ड गोल कर अपने टिम को 1-0 से बढ़त बना ली जवाबी आक्रमण करते हुए विवेक एकेडमी के खिलाड़ी सत्यम पटेल ने 43वे मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-1 बराबरी पर ला दिया मैच के आख़िरी मिनट में झाँसी के खिलाड़ी अंकित पटेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाते हुए अपने टिम के लिए दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से जीत दर्ज कर फ़ाइनल में प्रवेश किया
आज का दूसरा सेमीफाइनल मैच गंगापुर हॉकी एकेडमी ब्लू बनाम गंगापुर हॉकी एकेडमी रेड के बीच खेला गया जिसमें मेजबान टीम गंगापुर एकेडमी रेड के खिलाड़ी मैच के शुरुआती समय पंकज और राहुल सिंह ने एक एक गोल अपने टिम को 2-0 से बड़त दिला दी वही जवाबी आक्रमण में गंगापुर एकेडमी ब्लू के खिलाड़ी हर्ष राजभर के पप्लांटीकार्नर के ज़रिए 55 वे मिनट में गोल कर अपने टिम को 2-1 पर ला दिया मैच के आख़िरी मिनट तक यही स्कोर रहा और गंगापुर एकेडमी रेड की टिम फाइनल में जगह बनाई ।आज तीनों मैच के मैन आफ़ दी मैच सेसमनी ,विष्णु राजभर बेस्ट स्कोर अंकित पटेल ,पंकज कुमार को दिया गया ।आज मैच के मुख्य अतिथि अभिषेक कुमार एस डी एम विशिष्ट अतिथि प्रदीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष,डा०राजकुमार सिंह विकाश अधिकारी LIC ,सत्यम सेठ चेयरमैन प्रतिनिधि न० प० गंगापुर ,महेंद्र यादव जिला सचिव सपा,मो हुसैन अंसारी,रचित गुप्ता ,जिउत लाल गुप्ता ,रितेश गुप्ता ,आकाश यादव,अजय भारद्वाज,राजकुमार यादव,तूफानी सिंह,मनीष गुप्ता,अभिषेक यादव ,आशीष मौर्य इत्यादि लोग मौजूद रहे हैं अतिथियों को स्मृति चिन्ह क्लब के सचिव अवधेश लाल मौर्य ने दिया , अतिथियों का स्वागत लाल बहादुर मौर्य ,डॉक्टर चेतनारायण ,अजय भारती , प्रदीप कुमार सिंह पूर्व महामंत्री तहसील बार बार राजातालाब श्यामलाल यादव संचालन की भूमिका रोहित मोदनवाल ,चरनदास गुप्ता ,विजय राजभर ने किया निर्णायक की भूमिका में , सुरेंद्र गौड़,जावेद ,रिंकू सिंह , धनश्याम चोटीवाला ,मोहम्मद अंसार अंसारी ,राहुल सिंह ने की ।