सुकन्या सिंह की रिपोर्ट
महामना मालवीय गंगा रिसर्च सेंटर से ईको स्किल्ड प्रशिक्षण प्राप्त गंगामित्रों की टीम लगातार गंगा स्वच्छता व डॉल्फ़िन बचाव अभियान में लगे होने के साथ ही साथनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मदद भी कर रहे हैं। गंगा डॉल्फ़िन मित्र धर्मेंद्र पटेलअपने सुसुवाही वार्ड 39 में पंचायत भवन वो घर-घर जाकर सत्यापन भी करवा रहे है । धर्मेंद्र पटेल पिछले साल दिसंबर 2025 में SIR फॉर्म भरवाने हेतु भी मदद के लिए आगे आए हुए थे। सत्यापन के साथ ही साथ 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाता फॉर्म भी ऑनलाइन व ऑफलाइन भर रहे हैरिपोर्ट के मुताबिक बता दे कि धर्मेंद्र पटेल पिछले 16 वर्षों से लगातार सामाजिक संस्थाओं के कार्यों में जुड़कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका हर क्षेत्रों में निभाते चलें आ रहे है । वर्तमान में बीएचयू के गंगा शोध केंद्र के गंगामित्र कॉर्डिनेटर भी है जो अपने 1200 टीम के साथ प्रयागराज से बलिया तक गंगा स्वछता अभियान व डॉल्फ़िन बचाव हेतु कार्यरत है ।