गाजीपुर भाजपा नेता देवव्रत चौबे की ट्रेन हादसे में मौसिधौना रेलवे हाल्ट पर ट्रेन हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता ग्राम -गोरखा,थाना-खानपुर गाजीपुर निवासी देवव्रत चौबे 65 वर्ष की मौत हो गई। देवव्रत चौबे रविवार की शाम वाराणसी जाने के लिए रेलवे हाल्ट पर खड़े थे। शाम साढ़े सात बजे के करीब औड़िहार से वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे ट्रेन करीब पचास मीटर तक घसीटते हुए ले गई।जिससे देवव्रत के दोनों पैर कट कर शरीर से अलग हो गए। बाजार वासियों ने तुरंत रेल पटरी से बाहर निकाला कुछ देर सांस चलने के बाद थम गई। देवव्रत चौबे अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी छोड़कर गए है।इस अचानक हुई घटना पर भाजपा मे शोक की लहर व्याप्त हो गई है सहसा किसी को विश्वास नही हो पा रहा है कि हसमुख व मजाकिया स्वभाव के देवव्रत जी अब हम लोगों के बीच नहीं है। घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि देवव्रत चौबे पार्टी के एक स्तंभ थे जिनके आकस्मिक निधन से पार्टी की अपुर्णीय क्षति हुई है। दुःख व्यक्त करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय,प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता, राधा विनोद तिवारी,गर्वजीत सिंह, संतोष भारद्वाज, अजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शोक मे डूब गए हैं।