Follow us on

गुजरात के जूनागढ़ में मजेवड़ी गांव के पास फोर-ट्रैक हाईवे पर सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार अर्टिगा कार के घुस जाने से घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए

Share this post:

*अहमदाबाद।* गुजरात के जूनागढ़ में मजेवड़ी गांव के पास फोर-ट्रैक हाईवे पर सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार अर्टिगा कार के घुस जाने से घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हु हैं, जबकि एक बच्चा का चमत्कारिक रूप से बचा गया है।

जानकारी के अनुसार, बनासकांठा जिले का एक परिवार अपनी अर्टिगा कार में सवार होकर सोमनाथ में अस्थि विसर्जन की विधि के लिए जा रहा था। जब उनकी कार मजेवड़ी गांव के पास पहुंची, तो वहां हाईवे पर एक ट्रक बंद हालत में खड़ा था।

कार चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार जोरदार धमाके के साथ ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बनासकांठा और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x