Follow us on

गेल (इंडिया) लिमिटेड द्वारा वाराणसी में PNG आपूर्ति का विस्तार

Share this post:

पूजा भारद्वाज की रिपोर्ट

चितईपुर स्थित DNS Lawn में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) आपूर्ति का शुभारंभ

वाराणसी के लॉन्स को PNG नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसी क्रम में चितैपुर क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठित DNS Lawn में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) आपूर्ति की सफल शुरुआत की गई। इस पहल के साथ ही गेल ने वाराणसी शहर के विवाह‑समारोह स्थलों एवं लॉन्स को PNG नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक नई शुरुआत की है।

PNG आपूर्ति का विधिवत शुभारंभ श्री सुशील कुमार, महाप्रबंधक (GM) एवं वाराणसी CGD परियोजना प्रमुख द्वारा किया गया। इस अवसर पर गेल (इंडिया) लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे, जिनमें श्री नवाज़िश अली अंसारी (उप महाप्रबंधक – प्रोजेक्ट्स) शामिल रहे, जिनके नेतृत्व में वाराणसी में संपूर्ण पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्री जे. आकाश (मार्केटिंग) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

PNG आपूर्ति प्रारंभ होने से पूर्व DNS Lawn अपनी रसोई संचालन आवश्यकताओं के लिए प्रतिमाह लगभग 35 एलपीजी सिलेंडरों की खपत करता था, जबकि विवाह और उत्सव के मौसम में यह खपत उल्लेखनीय रूप से बढ़ जाती थी। PNG की सुविधा उपलब्ध होने से अब लॉन को निर्बाध गैस आपूर्ति, उच्च स्तर की सुरक्षा, परिचालन लागत में उल्लेखनीय कमी तथा पर्यावरण‑अनुकूल ईंधन के उपयोग जैसे अनेक लाभ प्राप्त होंगे। इसके साथ‑साथ एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन एवं बार‑बार रिफिलिंग से जुड़ी समस्याओं से भी पूरी तरह निजात मिलेगी।

DNS Lawn वाराणसी के प्रमुख विवाह एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक प्रसिद्ध स्थल है। PNG के उपयोग से यहां की रसोई संचालन व्यवस्था अधिक सुरक्षित, स्वच्छ एवं कुशल बनेगी, जिससे बड़े आयोजनों के दौरान भी गैस आपूर्ति की निरंतरता बनी रहेगी। इसके अतिरिक्त, पारंपरिक ईंधनों की तुलना में कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित होगा।

चितैपुर स्थित DNS Lawn को PNG नेटवर्क से जोड़ना, वाराणसी में लॉन्स एवं बड़े समारोह स्थलों तक स्वच्छ ऊर्जा सुविधा पहुँचाने की दिशा में गेल (इंडिया) लिमिटेड की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह पहल होटल, रेस्टोरेंट, लॉन्स, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं औद्योगिक इकाइयों को PNG से जोड़ते हुए काशी को हरित एवं स्वच्छ बनाने की गेल की सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गेल (इंडिया) लिमिटेड वाराणसी में अपने सिटी गैस वितरण नेटवर्क का निरंतर विस्तार करते हुए अधिक‑से‑अधिक उपभोक्ताओं तक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं पर्यावरण‑अनुकूल ऊर्जा समाधान उपलब्ध कराने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x