सलीम मंसूरी की रिपोर्ट
जमानियां। स्टेशन बाजार के क्रय विक्रय समिति पर बुधवार को 8 किसानों से 300 सौ कुंटल गेहूं खरीद हुई। बताया जाता है। कि 2026-27 सीजन के लिए गेहूं खरीद की रफ्तार बढ़ने लगी है। निर्धारित खरीदारी मूल्य 2585 रुपये/क्विंटल की दर से खरीद शुरू है। सुचारू प्रक्रिया के लिए गेहूं केंद्र चालू कि गई हैं। केंद्र प्रभारी विपणन अधिकारी सत्य प्रकाश राय ने बताया कि इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) \(2585\) रुपये प्रति क्विंटल है। जो पिछले वर्ष की तुलना में (160) रुपये अधिक है। उन्होंने बताया कि गेहूं का फसल देर से कटने के कारण गति धीमी रही है। लेकिन अब गेहूं कटाई होने के चलते किसानों का केंद्र पर पहुंचना शुरू हुआ। राय ने कहा कि अब गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचना शुरू हुआ है। जिसकी सत्यापन के बाद गेहूं खरीद आठ किसानों से 300 कुंटल खरीद हुई है। किसानों को ऑनलाइन स्लॉट बुक करने की सुविधा दी गई है। जिससे केंद्रों पर भीड़ कम हो और व्यवस्था पारदर्शी रहे। भुगतान की प्रक्रिया किसानों को 24-48 घंटों के भीतर बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है। ताकि किसान बंधु क्रय केंद्र पर पहुंचकर अपना गेहूं बेच सके। छोटे किसानों को स्लॉट बुकिंग में प्राथमिकता दी जा रही है।पारदर्शिता के लिए अधिक बोरों का इंतजाम किया गया है। ताकि किसान अपना गेहूं बेचने की योजना बना सके।