Follow us on

गैस आपूर्ति अव्यवस्था पर सपा महिला सभा का विरोध -प्रदर्शनआंदोलन तेज करने का निर्णय होटल-रेस्टोरेंट पर पड़ रहा असर 

Share this post:

चीफ एडिटर विजय प्रजापति की रिपोर्ट

वाराणसी।समाजवादी पार्टी महिला सभा के बैनर तले रसोई गैस आपूर्ति में अव्यवस्था के विरोध में बुधवार को वाराणसी में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष शशि यादव (ग्राम बरकी, गंगापुर) ने किया, जिसमें दर्जनों महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

महिला सभा ने आरोप लगाया कि घरेलू व कमर्शियल गैस की आपूर्ति सुव्यवस्थित ढंग से नहीं हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते रोजगार पर भी संकट गहराता जा रहा है और कई लोग बेरोजगार हो रहे हैं।

प्रदर्शन महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं ने “डबल इंजन” सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इन फैसलों से छोटे व्यापारियों की कमर टूट रही है और होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर हैं।

महिला सभा ने चेतावनी दी कि यदि गैस आपूर्ति से जुड़ा निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को पूरे प्रदेश में और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में प्रिया गुप्ता, सुशील मौर्य, रेखा, संगीता सिंह, उर्मिला मौर्य सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x